Omicron का खतरा देश में बढ़ता जा रहा है। देश के 8 राज्यों में अब तक इसके 49 केस पाए गए हैं। साथ ही विदेश से आए कई मरीजों के टेस्ट सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी मंगलवार को 4 नए मामले सामने आए। साथ ही राजस्थान (Rajasthan) में भी 4 नए केस पाए गए।
राज्य सरकार अलर्ट
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में अभी तक 6 लोग ओमिक्रॉन वरिएंट से पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमे से 1 ठीक होकर घर जा चुका है। ओमिक्रॉन के सारे मामले विदेश से आए लोगों में पाए गए हैं, सभी मामले स्टेबल हैं। स्थिति नियंत्रण में है। वहीं राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि कोविड मामलों में पहले से गिरावट आई है, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। विदेशों से आने वाले लोगों के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। RT-PCR टेस्ट को और बढ़ाया जाएगा।
Omicron वेरिएंट के लक्षण में तेज बुखार, खासी, सर दर्द होता है
Omicron वेरिएंट के लक्षण कोरोना की तरह हैं। इसमें में भी तेज बुखार, खासी, सर दर्द होता है। DNA English में छपी खबर के अनुसार नए वेरिएंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका के जानकारों ने कुछ अहम बातें कहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की Dr Coetzee ने बताया कि इसके लक्षण कोरोना से कुछ अलग नहीं हैं। इसका इलाज आसानी से घर पर भी हो सकता है।
WHO के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं
डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार Omicron वेरिएंट ट्रांसमिसेबल है या नहीं इस पर कुछ साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता है। संगठन ने यह जरूर साफ कर दिया है कि Omicron वेरिएंट गंभीर रोगों का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: