रायबरेली के ऊंचाहार में NTPC प्लांट की यूनिट 6 में बॉयलर फटने से 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा बीच में ही छोड़कर घायलों और पीड़ितों से मिलने के लिए सूरत से सीधा रायबरेली पहुंचे हैं।

बता दें कि दो महीने पहले शुरु हुआ बॉयलर बुधवार दोपहर को फट गया था। इस हादसे के वक्त नये प्लांट पर 550 के आसपास मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में मारे जाने वाले लोगों में ज्यादातर लोग प्राइवेट कंपनी के मजदूर थे।

राहुल गांधी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं, इसके बाद वह सीधा जिला अस्पताल जाएंगे। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 3 लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयरपोर्ट भेजा जा रहा है। लखनऊ पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाने का काम कर रही है, वहां से उन्हें सीधा दिल्ली रेफर किया जाएगा।

ghshराहुल ने कहा कि वो रायबरेली पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे। उनके साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर भी ऊंचाहार पहुंचें। गौरतलब है कि कांग्रेस पदाधिकारियों से तत्काल रायबरेली पहुंचने को कहा गया है। माना जा रहा है कि बीमार होने के चलते सोनिया गांधी ऊंचाहार नहीं जा पा रही हैं, इसलिए कांग्रेस उपाध्यक्ष जा रहे हैं।

इसके अलावा इस घटना का जायजा लेने के लिए यहां राहुल गांधी के अलावा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भी रायबरेली पहुंचे। वहीं इस वक्त मॉरीशस दौरे पर गए हुए राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के लिये दो लाख रूपये, जबकि गंभीर रूप से घायलों के लिये 50,000 रूपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने बताया, जिला प्रशासन ने 20 लोगों के मरने की पुष्टि की है ।प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा, गंभीर रूप से झुलसे 22 लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। 15 अन्य लोगों का रायबरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि हादसे में 90-100 लोग घायल हुए हैं। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रुपये और अन्य घायलों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है। एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव अभियान के लिए लखनऊ से ऊंचाहार के लिए रवाना हो गयी है।

वहीं पीएम मोदी ने भी इस घटना पर ट्वीट कर दुख जताया है। हालांकि राज्य सरकार ने इस घटना की जांच  के आदेश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here