भारत की नई संसद भवन सुर्खियों में छाई है। नई संसद की तस्वीर विदिशा के विजय मंदिर से हूबहू मिलती है। दोनो ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं कुछ लोग इसे अमेरिका के पेंटागन की नकल बता रहे हैं। लेकिन इसकी बनावट विदिशा के विजय मंदिर से मिलती जुलती दिखाई दे रहा है।

विशाल विजय मंदिर त्रिभुजाकार है जिसकी आकृति साफ देखी जा सकती है। मंदिर के ऊंचे बेस को देखकर इसका आकार और नई संसद भवन की आकृति एक जैसी दिखती है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले नए संसद भवन की आकृति विदिशा के बीजा मंडल यानी विजय मंदिर से हूबहू मिलती है।

कहानियों के अनुसार इस विशाल मंदिर को मुगलों ने तहस-नहस किया था। इस मंदिर को परमार काल में परमार राजाओं ने बनवाया था। जिसे बाद में औरंगजेब ने ध्वस्त कर दिया था। अब यह मंदिर बीजा मंडल एएसआई के संरक्षण में है पिछले कुछ दिनों से यहां साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार के काम चल रहे हैं।

देश का वर्तमान संसद भवन का डिजाइन भी मुरैना के 64 योगिनी मंदिर से मिलता है। अब नए भवन का डिजाइन भी मध्य प्रदेश के विदिशा के विजय मंदिर से मिलता-जुलता है।

संसद और मंदिर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ट्विटर पर NewParliament ट्रेंड कर रहा है।