समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद शफीकुर रहमान बर्क के बाद अब मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी भी तालिबानी बोलते नजर आए है। बुधवार को उन्होंने एक बयान जारी कर अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को जायज बताया। उन्होंने कहा कि तालिबान ने पूरी दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं को धूल चटाई है। इन नौजवानों ने काबुल की जमीन को चूमा है।
हिंदुस्तानी मुसलमानों का सलाम
उन्होंने तालिबान की जीत के लिए अल्लाह का शुक्रियादा कहा। हिंदुस्तान का मुसलमान, तालिबान को सलाम करता है। नोमानी ने आगे कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे एक निहत्थी कौम ने दुनिया की सबसे मजबूत फौजों का मुकाबला किया और काबुल के महल में वे दाखिल हो गए। उनमें किसी भी तरह का घमंड नहीं था, बड़े बोल नहीं थे।
स्वतंत्रता सेनानियों से तालिबान की तुलना
सज्जाद नोमानी से पहले शफीकुर रहमान बर्क ने भी तालिबान के समर्थन में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि तालिबानी अपने देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। अफगान के लोग उनके नेतृत्व में आजादी चाहते हैं। जब भारत पर ब्रिटिश शासन था तब हमारे देश ने भी आजादी के लिए जंग लड़ी थी। अब तालिबान अपने देश को आजाद कराना चाह रहे हैं और उसके लिए लड़ रहे हैं।
ये भी पढें- यूपी: सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क पर एफआईआर दर्ज, तालिबान का किया था समर्थन
इससे पहले संभल से सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने भी तालिबान के समर्थन में बयान दिया था। बर्क ने कहा कि तालिबानी अपने देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। अफगान लोग उसके नेतृत्व में आजादी चाहते हैं। जब भारत, ब्रिटिश शासन के अधीन था तब हमारे देश ने आजादी के लिए जंग लड़ी। अब तालिबान अपने देश को आजाद करना और चलाना चाहते हैं। इस बयान के बाद शफीकुर रहमान बर्क के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर लिया गया है।