Mumbai Crime Branch को मिली बड़ी सफलता, 7 करोड़ रुपये के जाली नोट के साथ सात आरोपी गिरफ्तार

0
349
Mumbai Crime Branch

Mumbai Crime Branch 11 ने नकली नोट के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच यूनिट ने 7 लोगो के साथ 7 करोड़ की 2 हजार रुपये की फेक इंडियन करेंसी को जब्त किया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से लेपटॉप,7 फोन,कैश,गाड़ी और सिम कार्ड भी जब्त किए गए है। पकड़ी गई नकली नोट मुंबई से लेकर दूसरे गैंग को बेचे जाते थे। जिसे बाद में बाजार में भुनाकर असली नोट में बदला जाता था और नकली नोट बाज़ार में सर्कुलेशन में लाया जाता था।

Mumbai Crime Branch ने आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

Mumbai Crime Branch ने 7 आरोपियो को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उन्हें 31जनवरी तक पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है। क्राइम ब्रांच यूनिट 11, को जानकारी मिली थी कि एक गैंग मुंबई में नकली नोट लेकर आने वाली है जिसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी मुंबई के दहिसर चेकनाके की के पास जाल बिछाकर आरोपियों का इंतजार करने लगे। जैसे आरोपी दहिसर चेक नाका के पास गाड़ी लेकर पहुंचा,व हीं क्राइम ब्रांच के अधिकारी गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। गाड़ी की तलाशी में उनके पास से करीब 7 करोड़ रुपए के 2000 के नकली नोट बरामद हुए यह आरोपी मुंबई के अलग-अलग कोने में यह नकली नोट का रैकेट चलाते थे।

होटल से पकड़े गए तीन आरोपी

जानकारी के अनुसार पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया बाद में उनसे पूछताछ के आधार पर 3 अन्य आरोपियो को मुंबई की एक होटल से गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के पास से भी 2-2 हजार के जाली नोट बरामद हुए हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here