Morbi Bridge: गुजरात के मोरबी में रविवार की शाम हुए दर्दनाक हादसे में अब तक करीब 141 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं।जानकारी के अनुसार अभी भी कई लोग लापता हैं, उनकी तलाशी के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू जारी है। मोरबी हादसे पर खुद गृहमंत्री अमित शाह लगातार नजर बनाए हुए हैं। रातभर वे प्रधानमंत्री कार्यालय के संपर्क में रहे। गुजरात के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने भी पूरे हालात का जायजा लिया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को घटनास्थल से जुड़ी हर जानकारी दी गई।
मौके पर रेस्क्यू के लिए न केवल पुलिस और लोकल गोताखोर बल्कि, एनडीआरएफ और भारतीय नौसेना के जवान भी लगे हुए हैं।जानकारी के अनुसार करीब 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। हादसे में राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारों की भी मौत हो गई है।घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह घटना रविवार शाम 6.30 बजे उस वक्त हुई जब पुल पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। अचानक पुल के टूटते ही लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।

Morbi Bridge: पुल के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका
जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शवों को लगातार बाहर निकाला जा रहा है। वहीं पुल के टूटे हिस्सों को काटकर अलग किया जा रहा है।बचाव और राहत के कार्यों में जुटी एनडीआरएफ की टीम का कहना है कि पुल के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका है।दरअसल मोरबी में मच्छु नदी पर बना जो ब्रिट टूटा है, उसके पास ही नमक की एक फैक्ट्रियां हैं। जहां काम करने वाले मजदूरों ने अपनी आंखों से इस दर्दनाक हादसे को देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल टूटने से नदी में गिरे लोग या पुल की केबल और जालियों से लटके लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे।वे सब बोल रहे थे कि पहले हमें बाहर निकालो।घटना की जांच के लिए एसआईटी की पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
Morbi Bridge: नौसेना के साथ एयरफोर्स ने भी संभाला मोर्चा

Morbi Bridge: गुजरात स्थित मोरबी ब्रिज हादसे में बचाव और राहत कार्य लगातार जारी है।इसके लिए विशेषतौर से भारतीय नौसेना के 50 जवान के साथ NDRF के 3 दस्ते, भारतीय वायुसेना के 30 जवानों के साथ बचाव और राहत अभियान के लिए सेना के 2 कॉलम और फायर ब्रिगेड की 7 टीमें मौजूद हैं।इनके अलावा SDRF के 3 और राज्य रिजर्व पुलिस के 2 दस्ते भी बचाव और राहत कार्यों के लिए मोरबी पहुंच रहे हैं।. इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।
Morbi Bridge: अमित शाह ने संवेदनाएं प्रकट की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पूरे हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि गुजरात के मोरबी में हादसे में कि जो जान गई हैं वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी मृतकों के प्रति प्रार्थना करता हूं कि इनकी आत्मा को चिर शांति मिले।
संबंधित खबरें
- APN News Live Updates: गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा! केबल ब्रिज टूटने से कई लोग नदी में गिरे, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल
- मौलवियों को पैसा… पुजारियों को क्यों नहीं- अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे Anurag Thakur