भारत में हुई मंकीपॉक्स की दस्तक , कितना खतरनाक ये वायरस? पहला केस मिलते ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

0
1
भारत में हुई मंकीपॉक्स की दस्तक
भारत में हुई मंकीपॉक्स की दस्तक

भारत में मंकीपॉक्स (Mpox) के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। मंकीपॉक्स ने कई देशों के लिए खतरे की घंटी बजाई है। केंद्र सरकार द्वारा एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि कर दी गई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने एमपॉक्स को लेकर सावधानी बरतने के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एडवायजरी जारी की है और साथ ही लोगों को पैनिक न होने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि विदेश से लौटे एक शख्स को अस्पताल में अइसोलेशन में रखा गया है। एमपॉक्स वायरस की पुष्टि उसके नमूनों की जांच से हुई है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है और मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। मरीज में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं और ना ही वह किसी अन्य बीमारी से पीड़ित है।

केंद्र सरकार ने एडवाइजरी में सभी राज्यों से लोगों को एमपॉक्स फैलने के तरीके के बारे में सटीक जानकारी और जागरूक करने को कहा है। दिल्ली में मंकीपॉक्स से पीडि़त मरीजों के इलाज के लिए एम्स, सफदरजंग, लोक नायक अस्पताल और बाबा साहब आंबेडकर में विशेष वार्ड आरक्षित किये हैं।

WHO द्वारा हेल्थ इमरजेंसी घोषित

मई 2023 में WHO ने आखिरी एमपॉक्स वैश्विक आपातकाल घोषित किया था। बता दें, मंकीपॉक्स दुनिया भर के अलग-अलग देशों में फैला है और समय बीतने के साथ ये और घातक होता रहा है। इस वायरस से अभी तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

क्या है मंकीपॉक्स?

मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है इसमें बुखार के साथ-साथ शरीर पर दाने निकलने लगते हैं। इसके संक्रमण के बाद लिम्फ नोड्स में सूजन आ जाती है। मंकीपॉक्स में मरीज चार सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं।

मंकीपॉक्‍स के लक्षण?

मंकीपॉक्स के लक्षण स्मॉल पॉक्स जैसे होते हैं। मंकीपॉक्स वायरस के शुरुआती लक्षण में ये कम गंभीर दिखते हैं। इसके प्रमुख लक्षण त्वचा पर दाने, बुखार, गले में सूजन, सर दर्द, शरीर में थकावट है। मंकीपॉक्‍स से होने वाले दाने शुरू में फुंसी या छाले जैसे दिख सकते हैं और इनमें दर्द और साथ ही खुजली भी हो सकती है।