प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एसोचैम फाउंडेशन वीक 2020 को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 100 सालों से आप सभी देश की अर्थव्यवस्था को, करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने में जुटे हैं। इसलिए आज वो समय है, जब हमें प्लान भी करना है और एक्ट भी करना है। हमें हर साल के, हर लक्ष्य को राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य के साथ जोड़ना है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज दुनिया को भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि पैनडेमिक के दौर में भी भारत में रिकॉर्ड FDI आया है। एसोचेम सम्मलेन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए, अपने संसाधनों पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैन्युफेक्चरिंग पर हमारा विशेष फोकस है। पीएम ने कहा मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हम निरंतर Reforms कर रहे हैं। 

पीएम ने कहा कि अब आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत के लिए आपको पूरी ताकत लगा देनी है। इस समय दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ तेज़ी से आगे बढ़ रही है। नई टेक्नॉलॉजी के रूप में चुनौतियां भी आएंगे और अनेक समाधान भी। 

PM ने कहा कि कई बार लोग कहते हैं कि ये सेक्टर बढ़िया है, ये शेयर बढ़िया है, इसमें इन्वेस्ट कर दो। हम ये देखते हैं कि सलाह देने वाला भी इसमें इन्वेस्ट कर रहा है या नहीं। महामारी के दौरान दुनिया इन्वेस्टमेंट के लिए परेशान है। आज आपके पास इन्वेस्टमेंट के लिए संभावनाएं और नए अवसर भी हैं।

उन्होंने कहा कि मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हम निरंतर Reforms कर रहे हैं। देश आज करोड़ों युवाओं को अवसर देने वाले Enterprise और Wealth Creators के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को भारत की अर्थव्यवस्था में विश्वास है। कोरोनावायरस के समय जब दुनिया में निवेश की चुनौतियां थी उस वक्त हमारे यहां रिकॉर्ड FDI निवेश आया। इस विश्वास को कायम रखने के लिए हमें अपना घरेलू निवेश बढ़ाने की जरूरत है।  

कांग्रेस शासन की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक जमाने में हमारे यहां जो परिस्थितियां थीं, उसके बाद कहा जाने लगा था- Why India।अब जो Reforms देश में हुए हैं, उनका जो प्रभाव दिखा है, उसके बाद कहा जा रहा है- ‘Why not India। पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए, अपने संसाधनों पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ा रहा है। और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैन्युफेक्चरिंग पर हमारा विशेष फोकस है। 

पीएम ने कहा कि निवेश के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर चर्चा जरूरी है। अमेरिका में इस पर 75% निवेश प्राइवेट सेक्टर करता है। हमारे यहां इतना निवेश पब्लिक सेक्टर की ओर से किया जाता है। हमारे यहां हर कंपनी को इसके लिए अमाउंट तय करना चाहिए।

प्रधानंत्री ने सुझाव दिया कि एसोचैम के मेंबर गांवों के प्रोडक्ट्स को ग्लोबल करने में काफी मदद कर सकते हैं। आज हमें समझ नहीं आता कि हमारे खाने की टेबल पर कितनी विदेशी चीजें सजी होती हैं। हमारी अपनी चीजों, पैदावार का एसोचैम द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। सभी को इस दिशा में मिलकर काम करने की जरूरत है।