मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वरिष्ठ कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीब आधे घंटे की मुलाकात ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाएं पैदा कर दी हैं।
कल रात भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से सौजन्य भेंट की। pic.twitter.com/Y31LZjr7bu
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) 22 जनवरी 2019
दोनों आला नेताओं की कल रात राजधानी भोपाल में मुलाकात हुई। सिंधिया चौहान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच करीब आधा घंटे चर्चा हुई। इस भेंट के बाद सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनकी ये सौजन्य भेंट थी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए सभी को साथ मिलकर चलना है।
गुना में आज मीडिया से चर्चा के के दौरान उनके विभिन्न सवालों के जवाब दिए – शिवराज सिंह जी से मेरी मुलाकात राजनीतिक नही सौजन्य थी, इसका राजनीतिक अर्थ ना निकाला जाए। pic.twitter.com/Bsf97qqrWu
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) 22 जनवरी 2019
सिंधिया ने कहा कि उनके मन में किसी के प्रति कोई कड़वाहट नहीं है। चुनावी मैदान में कशमकश होती है, लेकिन उसके बाद सभी को मिल कर काम करना होता है।
-साभार, ईएनसी टाईम्स