kushinagar mahotsav 2021: सेंटर फॉर सोशल सर्विसेज एंड रूरल डेवलपमेंट व APN न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित कुशीनगर महोत्सव 2021 के क्रम में आज तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के दनियाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट Bar Association के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप राय (Pradeep Rai) के साथ भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी पहुंचे हैं।
अधिवक्ता व महोत्सव समिति के लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके अपनी समस्याओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की समाधान के लिए बात करने की बात कही।
2014 से हो रहा है kushinagar mahotsav
ऐतिहासिक विरासत व सांस्कृतिक परंपराओं एवं स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए वर्ष 2014 से कुशीनगर महोत्सव का आयोजन होता है। इस बार 6 नवंबर से 14 नवंबर तक यह आयोजन जनपद के विभिन्न जगहों पर आयोजित है। शुक्रवर को तुमकुही विधानसभा क्षेत्र के दनियाड़ी स्थित द प्रेसिडेंट स्कूल में परिसर में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें भोजपुरी विधा के मशहूर गायक भरत शर्मा व्यास व संजोली पांडेय सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
वहीं लखनऊ से आई एक टीम यहां रामायण की प्रस्तुति भी देगी इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप राय व भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी मुख्य मेहमान होंगे।
MP बीजेपी अध्यक्ष VD Sharma ने कहा, Digvijay Singh का इलाज कराना चाहिए