Kumar Vishwas: कश्मीर घाटी में हो रहे टारगेट किलिंग को लेकर कुमार विश्वास ने LG मनोज सिन्हा पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने 31 मई की एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “कब तक मौन रहोगे विदुरों ? कब अपने लब खोलोगे ? जब सर ही कट जायेगा तो, किस मुंह से क्या बोलोगे ? दरअसल, कश्मीरी घाटी के कुलगाम में तैनात जम्मू के सांबा जिले के एक हिंदू शिक्षिका की आतंकवादियों ने स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बयान दिया तो कवि कुमार विश्वास भड़क गए थे।
Kumar Vishwas ने मनोज सिन्हा पर कसा तंज
मनोज सिन्हा ने कहा था कि शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कायरता पूर्ण हमले के लिए आतंकवादियों और उनके हमदर्द को अविस्मरणीय प्रतिक्रिया दी जाएगी। मनोज सिन्हा के इस बयान के बाद कुमार विश्वास ने उन पर तंज कसा। कुमार ने लिखा, “ये ड्राफ़्ट में सुरक्षित रखा ट्वीट हरबार मत कॉपी पेस्ट करिए महामहिम। सेना-प्रशासन-केंद्र-राज्य-अर्धसैनिक बल सब तो आपके पास है,ढूंढ-ढूंढकर वो सज़ा देना सुनिश्चित करिए कि इनके सरहद पार बैठे फूफाओं और देश में जमे जीजाओं दोनों की रूह कांप जाएं। जनमत मिला है तो अब जनमन समझिए प्रभु।

बैंक मैनेजर की हत्या के बाद Kumar Vishwas का ट्वीट
बता दें कि कश्मीर में हुई बैंक मैनेजर की हत्या के बाद भी कवि कुमार विश्वास ने नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया था। कुमार ने एक कविता शेयर करते हुए उसकी कुछ पंक्तियां लिखी थी। उन्होंने लिखा,”देश बनाएं या फिर अपने बेटों की लाशें ढोयें? इसी कश्मकश में हर जीती बाजी हारी जाती है! एक बात ये दिल्ली वाले आखिर किस दिन समझेंगे? कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है!” बताते चलें कि इस महीने घाटी में टारगेट किलिंग में 7 नागरिकों की मौत हो गई है। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रही है।
संबंधित खबरें…
- Kumar Vishwas को बड़ी राहत, पंजाब-हरियाणा HC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
- Kumar Vishwas: सुबह-सुबह कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, ट्वीट कर Bhagwant Mann को दी चेतावनी