Congress: देश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पहला फैसला क्या होगा? ये सवाल एक व्यक्ति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हाल ही में पूछा था। राहुल गांधी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं पहला काम महिलाओं को आरक्षण दूंगा। इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई मुझसे यह पूछेगा कि आप बच्चे को कौन सी एक चीज सिखाएंगे तो मैं उन्हें विनम्र होना सिखाऊंगा।
लगातार लोगों से मिलते रहे हैं राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल के दिनों साउथ इंडिया में अधिक सक्रिय रहे हैं। उन्होंने स्कूली छात्रों, मछुआरों और अन्य लोगों से खूब मुलाकात की है। उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रही हैं।
आने वाले चुनावों में महिला मतदाताओं पर है नजर
कांग्रेस पार्टी की तरफ से हाल के दिनों में महिला मतदाताओं को अपने तरफ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फैसला भी लिया है। वहीं प्रियंका गांधी ने हाल ही में नारा भी दिया है ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’।
इसे भी पढ़ें: जहरीली शराब पीने से बिहार में हुई दर्जनों लोगों की मौत, जानें शराब कैसे हो जाती है जहरीली?
बिहार में बदलेगा शराबबंदी कानून, सीएम नीतीश ने दिए संकेत