Jhansi Tank Blast: फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान T -90 टैंक की बैरल फटी, JCO समेत सेना के 2 जवान शहीद

0
155
Jhansi Tank Blast
Jhansi Tank Blast

Jhansi Tank Blast: उत्तर प्रदेश के झांसी के पास बबीना छावनी में फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान एक T -90 टैंक की बैरल फटने से भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई है। मृतक सेना के जवानों की पहचान राजस्थान के बगरिया के सुमेर सिंह और पश्चिम बंगाल के सुकांत मंडल के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय सेना के अधिकारियों के हवाले से कहा कि घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

Jhansi Tank Blast: सेना का एक जवान घायल

भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा, “झांसी के पास बबीना छावनी में शुक्रवार को फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान एक जेसीओ (JCO) सहित दो भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई है।” खबरों के मुताबिक इस घटना में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। घायल सेना के जवानों की पहचान उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के प्रदीप सिंह यादव के रूप में हुई है।

पेज अपडेट की जा रही है….