अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के एक लेख ने बीजेपी व केंद्र सरकार की सियासी गर्माहट को तेज कर दिया। अभी तक उनके सवालों का जवाब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया था लेकिन अब उनका जवाब उनके बेटे व वर्तमान में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने एक लेख के माध्यम से दिया है। यशवंत सिन्हा द्वारा की गई सरकार की नीतियों और फैसलों की आलोचना का जवाब जयंत सिन्हा ने एक अंग्रेजी लेख द्वारा दिया है।

Jayant sinha gave the answer of allegations against Modi government by yashwant sinhaजयंत ने अपने पिता के  लेख का पलटवार करते हुए उनकी राय से असहमति जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का जमकर बचाव किया है।  बता दें इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार की नीतियों व फैसलों और गिरती अर्थव्यवस्था पर सवाल खड़े किये थे।कुछ इस प्रकार से यशंवत सिन्हा का जवाब दिया जयंत ने –

यशवंत सिन्हा – देश की आर्थिक हालात काफी खराब है। सरकार आर्थिक स्तर पर कई क्षेत्रों में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

जयंत सिन्हा – हम एक नई मजबूत अर्थव्यस्था बना रहे हैं, जो कि लंबे समय में न्यू इंडिया के फायदेमंद होगी।

यशवंत सिन्हा-  नोटबंदी ने गिरती हुई जीडीपी में आग में तेल डालने की तरह काम किया। जीएसटी को सही तरीके से लागू नहीं किया गया, जिससे जनता पर असर पड़ा।

जयंत सिन्हा – सरकार  द्वारा जीएसीटी, नोटबंदी और डिजिटल पेयमेंट को बढ़ावा एक गेमचेजिंग के रुप में कोशिश की गई हैं। जिसका असल लंबे समय में दिखेगा।

यशवंत सिन्हा – वित्तमंत्री अरुण जेटली नाकाम रहे हैं। उनके पास स्थिति सुधारने का मौका था लेकिन सुधार नहीं पाएं।

जयंत सिन्हा- डाटा को ध्यान में ना रखते हुए इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हम अभी संरचनात्मक सुधार कर रहे हैं।

यशवंत सिन्हा – आज के समय में ना नौकरी मिल रही है और ना ही विकास हो रहा है।

जयंत सिन्हा – अटल इनोवेशन, मुद्रा योजना, स्टार्टअप के दम पर हम युवाओं को इनोवेशन करने का मौका दे रहे हैं। जिसका असर जल्द ही दिखेगा।

हालांकि दोनों ही बाप-बेटों के पलवार में आरोप और उम्मीद की झलक देखी जा सकती है। एक तरफ जहां यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए सवाल खड़े किए तो दूसरी तरफ उनके बेटे ने उनकी आलोचना को दरकिनार करते हुए मजबूत विकास की उम्मीद जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here