Congress Bank Accounts : कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल (ITAT) से बड़ी राहत मिली है। इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (Income Tax Appellate tribunal) से कांग्रेस पार्टी को अंतरिम राहत मिल गई है। यानी कि अब कांग्रेस पार्टी को खाता इस्तेमाल करने की इजाजत है। वहीं खबर है कि ट्रिब्यूनल अब इस मामले को लेकर अगली सुनवाई बुधवार को करेगा। इस खबर के आने से पहले आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज करने पर बीजेपी को घेरा था और विपक्षी पार्टी के बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करना लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर बताया था।
कांग्रेस के 9 अकाउंट पर लगी थी रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के 9 अकाउंट से लेनदेन पर रोक लगा दी गई थी। कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने ITAT में अकाउंट फ्रीज को लेकर अप्लाई किया था। पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन ने परसों हलफनामा दायर किया था जिसपर आज ITAT में सुनवाई हुई। ITAT से अंतरिम राहत मिलने की जानकारी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट के जरिए दी। कांग्रेस सांसद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने खातों को आईटी विभाग के ग्रहणाधिकार के साथ संचालित कर सकती है, यह माननीय ITAT दिल्ली द्वारा निर्देश। अंतरिम राहत की प्रार्थना पर बुधवार को सुनवाई होगी।
“विपक्षी अकाउंट फ्रीज करना लोकतंत्र फ्रीज करने के बराबर”- अजय माकन
शुक्रवार के दिन कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय मकान ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया, “हमें बताया गया है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी हो गई है।
उन्होंने आगे बताया कि हमें पता चला कि युवा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रिज कर दिए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी है।
अकाउंट सील करने पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष ने कहा, “हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।”