ISRO: चंद्रयान-3 मिशन के सक्सेस के बाद अपने विदेशी दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीधे बेंगलुरु पहुंचकर इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,”बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में एक असाधारण क्षण है।”
पीएम के भाषण के बाद अब इसरो ने भी पीएम का धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया है। इसरो ने लिखा, “धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री जी”

ISRO ने जताया पीएम का आभार
इसरो ने एक पोस्ट में कहा, “पीएम मोदी जी इसरो और भारतीय विज्ञान समुदाय आपकी सराहना, अटूट समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करता है। आपके भाषण ने हमारे राष्ट्र और मानवता के लिए अधिक से अधिक उपलब्धियों के लिए नए सिरे से दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देने वाले वैज्ञानिकों सहित वैज्ञानिकों को गहराई से प्रेरित किया।”
यह भी पढ़ें: