International Yoga Day 2022 Live: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। दुनिया के तमाम देश योग के महत्व को समझते हुए योग दिवस को मनाते हैं। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति भी देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई। जब पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस एक साथ मनाया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। जिसके बाद 2015 में यह पहली बार दुनिया भर में मनाया गया।
International Yoga Day 2022 Live Updates…
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर योग की तस्वीरें शेयर की।
- कोलकाता राजभवन में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने योग किया।
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा
- गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर योग करते दिखे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया।
- दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसदों ने संसद परिसर में योग किया।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भिवानी में किया योग।
- दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और विभिन्न देशों के राजनयिकों ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुराना किला में योग किया।
- जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के जवान के साथ जानवर भी समारोह में भाग लेते नजर आए।
- केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन तिरुवनंतपुरम में श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के परिसर में योगा समारोह में भाग लिया।केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन तिरुवनंतपुरम में श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के परिसर में योगा समारोह में भाग लिया।
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में योग किया, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। मानवता के लिए भारत का उपहार है। यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है, हमारे मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।”
- पश्चिम बंगाल में उत्तर बंगाल फ्रंटियर ने 8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिलीगुड़ी में अपने परिसर में एक योग सत्र का आयोजन किया।
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिज मैदान में सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में योग किया।
- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के लाल किले में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
- हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांगड़ा किले में योग किया।
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नोएडा स्टेडियम में योग का अभ्यास करते हुए दिखाई दिए।
- उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पंच महल, फतेहपुर सीकरी में योग किया।
- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में योग कर रहे हैं।
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने “दिल्ली की योगशाला” में शामिल हुए। केजरीवाल ने कहा कि अगर आप भी योग करना चाहते हैं तो अपनी कॉलोनी के 20-25 लोग इकठ्ठा होकर हमें 9013585858 पर फ़ोन कीजिए, दिल्ली सरकार आपको मुफ़्त में योग टीचर मुहैया कराएगी।
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीरों ने आज योग जिवस पर लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
- टीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में योग किया।
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले PM- वैश्विक पर्व बन गया है योग दिवस, यह हमें निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है
- आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक पहुंचे हैं। यहां उन्होंने 15 हजार से अधिक लोगों के साथ योग किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश और विश्व भर के सभी लोगों को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज योग दिवस के अवसर पर मैं कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी, आध्यात्म और योग की धरती मैसूरु को प्रणाम करता हूं। यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मांड हम से शुरू होता है। और, योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना पैदा करता है।
पेज अपडेट जारी है…