भारत दुनिया के अमीर देशों में शामिल हो गया है। दुनिया के सबसे अमीर देशों में भारत ने छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। वहीं अमेरिका 64,584 करोड़ की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर काबिज है। भारत की कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर है जिसकी वजह से भारत छठे नंबर पर है। यह सूची ‘न्यू वर्ल्ड वेल्थ’ की वर्ष 2017 की रिपोर्ट में जारी की गई है। रिपोर्ट के आंकड़ों से सरकारी धन को बाहर रखा गया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है 2017 में भारत के वेल्थ मार्केट ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इस साल इसकी संपत्ति 25 फीसदी बढ़ी है। 2016 में भारत की संपत्ति 6,584 अरब डॉलर थी लेकिन 2017 में बढ़ कर 8,230 अरब डॉलर हो गई। जबकि इस दौरान चीन की संपत्ति में 22 फीसदी का इजाफा हुआ। जबकि इस दौरान दुनिया की संपत्ति 12 फीसदी बढ़ी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 3,30,400 लोग हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल यानी दस लाख डॉलर की संपत्ति वाले हैं। हालांकि रईसों की सूची में भारत नौवें नंबर पर है। अमेरिका में सबसे ज्यादा रईस हैं। वहां इनकी संख्या 50,47,400 है।
बता दें कि कुल संपत्ति से मतलब प्रत्येक देश या शहर में रहने वाले सभी व्यक्तियों की निजी संपत्ति से है। इसमें उनकी देनदारियों को घटाकर सभी संपत्तियां (प्रॉपर्टी, नकदी, शेयर, कारोबारी हिस्सेदारी) शामिल है।
भारत में 119 अरबपति हैं अमेरिका-चीन के बाद अरबतियों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। इसके साथ ही भारत करोड़पतियों की संख्या के लिहाज से सातवें नंबर पर आता है। भारत में 2017 में 20,730 करोड़पति है।
दुनिया के 10 अमीर देश :
नंबर | देश | कुल संपत्ति (अरब डॉलर) |
1 | अमेरिका | 64,584 |
2 | चीन | 24,803 |
3 | जापान | 19,522 |
4 | ब्रिटेन | 9,919 |
5 | जर्मनी | 9,660 |
6 | भारत | 8,320 |
7 | फ्रांस | 6,649 |
8 | कनाडा | 6,393 |
9 | ऑस्ट्रेलिया | 6,142 |
10 | इटली | 4,276 |