India Covid-19 Update : Corona के देश में 30,570 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे COVID-19 मामलों की कुल संख्या 3,33,47 हो गई, जबकि सक्रिय मामले घटकर 3,42,923 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 1.03 प्रतिशत शामिल है, जबकि रिकवरी दर 97.64 प्रतिशत दर्ज की गई थी। केरल में भी आज मामले बढ़े हैं। केेरल में पिछले 24 घंटे में 17,681 नए केस आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 76.11 करोड़ से अधिक COVID-19 Vaccine खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। इसके अलावा, 1.65 करोड़ से अधिक खुराक पाइपलाइन में हैं। मंत्रालय ने कहा कि 5.33 करोड़ से अधिक शेष COVID Vaccine खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में COVID टीके उपलब्ध करा रही है।
मिजोरम (Mizoram)में केस बढ़ रहे हैं, यहां मामले बढ़कर 75,470 हो गए हैं। मिजोरम में वर्तमान में 13,973 सक्रिय COVID-19 मामले हैं, जबकि 61,247 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। मिजोरम ने पिछले 24 घंटों में 1,402 COVID-19 मामले (सकारात्मकता दर – 17.43%) और दो मौतों की सूचना दी है।
भारत में COVID-19 के मामले 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। वहीं 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया। भारत में 4 मई तक दो करोड़ और 23 जून तक तीन करोड़ मामले आए।
ये भी पढ़ें
Delhi-NCR में दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना,Yellow Alert किया गया जारी