India 100 crore corona vaccines:कोरोना से लड़ाई में आज भारत ने इतिहास बनाया है। देश में 100 करोड़ वैक्सीन के डोज आज पूरे हो गए। केंद्र सरकार इसे एक सफलता के रूप में देख रही है। इस अवसर पर खादी के तिरंगे को लाल किले पर फहराया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में टीकाकरण स्थल का दौरा किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएमएल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को thumbs up दिखाते नजर आए। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद भी किया।इधर विमान सेवा कंपनी SpiceJet ने भी देश की इस उपलब्धि का जश्न मनाया है। कंपनी की तरफ से विमान पर इसे लिखा गया।
बताते चलें कि SpiceJet हमेशा से खास मौकों पर अपने विमान को इस तरह से सजाती है। इससे पहले सोनू सूद के सम्मान में भी कंपनी की तरफ से ऐसा किया गया था।
Kushinagar Airport के उद्घाटन के बाद SpiceJet ने की बड़ी घोषणा
Kushinagar Airport: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाई अड्डे से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए परिचालन की शुरुआत करने वाली स्पाइस जेट पहली एयरलाइन है। 26 नवंबर से इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। 26 नवंबर से दिल्ली-कुशीनगर सेवा की शुरुआत होगी। इसके बाद मुंबई और कोलकाता से भी कुशीनगर के लिए उड़ानों की शुरुआत की जाएगी। इस बाबत कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी है।