उत्तरप्रदेश के रायबरेली के अतागंज रतासों के रहने वाले मोहम्मद अनवर के तीन बच्चे हैं। रेहान (5), अली (4), खुशी (3).. अनवर फकीर बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। और बेहद गरीब हैं। इनकी पत्नी का कुछ महीने पहले देहांत हो गया था। ये बच्चों को अकेला पालते हैं। साथ ही इनके हिंदू पड़ोसी भी बहुत मदद करते हैं। अनवर मुस्लिम हैं। मुस्लिम के प्रति हिंदुओं का प्यार देखकर अनवर का झुकाव हिंदु धर्म के तरफ बढ़ने लगा। उन्होंने बच्चों के साथ धर्म परिवर्तन का विचार बनाया।
अनवर ने 2 सितंबर को अपने तीन बच्चों के साथ पूरे विधि विधान के साथ सनातन धर्म अपना लिया। बच्चों का नाम दीनदयाल, देवप्रकाश और बेटी का नाम दुर्गा रखा। खुद का नाम देव प्रकाश पटेल रख लिया।
पंड़ित देव प्रकाश पटेल के गांव में रहने वाले कुछ कट्टरपंथियों को ये बात रास नहीं आई। कट्टरपंथियों ने पहले तो पटेल को धमकाया, जान से मारने की धमकी दी। इतना सब कर के उन लोगों का मन नहीं भरा तो परिवार सहित पटेल को जिंदा जलाने की कोशिश की।

शनिवार की रात देवप्रकाश अपने तीनों बच्चों के साथ खाना खा कर सो रहे थे उसी समय नफरत पंथियों ने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर के पूरे घर को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटे देखकर देवप्रकाश की नींद खुली तो किसी तरह पीछे का दरवाजा तोड़कर बच्चों के साथ अपनी जान बचाई। लेकिन घर का पूरा समान जलकर राख हो गया। खबर के अनुसार इस कांड में गांव का प्रधान ताहिर भी शामिल था।
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। सूचना पर फायर ब्रिगेड आई और आग पर काबू पाया, लेकिन घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।
इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला पंजीकृत किया है। आरोपित घर छोड़कर भागे हुए हैं।

पीड़ित देव प्रकाश ने ग्राम प्रधान ताहिर, द्वारिका सिंह, रेहान उर्फ सोनू, अली अहमद, इम्तियाज व मदरसे के लोगों पर घर मे आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश करने आरोप लगाया है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने रात में ही आरोपितों के घर पर दबिश दी, लेकिन वह लोग नहीं मिले। हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आरोपियों ने देवप्रकाश को पहले ही चेताया था। पर वे नहीं माने उन्हें हिंदू धर्म से इतना लगाव है कि नफरतपंथियों के लाख धमकाने के बाद भी देवप्रकाश ने घर के बगल में ही हनुमान जी और शिव जी की स्थापना की है। मोहम्मद से देवप्रकाश बने रोजाना शिव जी को जल अर्पित करते हैं। और बच्चों को हिंदू धर्म की शिक्षा दे रहे हैं।