आम आदमी को हवाई सफर कराने के लिए मोदी सरकार की ओर से शुरू की गई उड़ान स्‍कीम का असर दिखने लगा है। ।  आने वाले में उड़ान सेवा की स्पीड तेज हो सकती है।  खबर है कि अगस्त में 34 शहरों से सस्‍ती हवाई सेवाएं शुरु हो जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की माने तो  सात जुलाई 2018 तक 66 रूट्स पर हवाई सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।  जबकि अगस्‍त 2018 के दौरान 34 शहरों के बीच हवाई सेवाएं शुरू करने का प्लान है। इनमें ज्‍यादातर छोटे शहर हैं, जहां से महानगरों के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा। उड़ान स्‍कीम के मुताबिक, इन फ्लाइट्स का किराया 1420 रुपये से लेकर 5610 रुपये तक होगा।  वहीं हवाई सेवाएं शुरू होने से इन शहरों का इकोनॉमिक डेवलपमेंट भी संभव होगा।

पंत नगर से देहरादून से आना जाना, दिल्‍ली से शिमला आना-जाना, दिल्‍ली से लुधियाना आना-जाना और दिल्‍ली से आगरा से आने-जाने के लिए फ्लाइट शुरू होंगी।   इन रूट्स पर डेक्‍कन एयर की फ्लाइट्स उड़ेंगी।  इसी तरह ग्‍वालियर से लखनऊ आना-जाना, ग्‍वालियर से दिल्‍ली, दिल्‍ली से कानपुर आना-जाना, कानपुर से वाराणसी आने-जाने के लिए फ्लाइट्स भी अगस्‍त में ही शुरू होंगी। एयर ओडिशा एयरलाइन को इन रूट्स की जिम्‍मेवारी सौंपी गई है।  अगस्‍त में ही डेक्‍कन एयर की फ्लाइट्स कोलकात्‍ता से कूच बिहार और कूच बिहार से कोलकाता, कोलकाता  से राउरकेला, राउरकेला से कोलकाता, दुर्गापुर से बगडोगरा, कोलकाता से बर्नपुर, बर्नपुर से कोलकाता के बीच चलेंगी। ।  बताया जा रहा है कि इसके लिए सारी तैयारियां की जा चुकी है। ।

                                                                                                               ब्यूरो रिपोर्ट, एपीएन