Happy Birthday Amitabh Bachchan: बॉलिवुड के जाने माने अभिनेता और बिग बी के नाम से मशहुर अमिताभ बच्चन का आज अपना 79 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 अक्टूबर को उनके फैंस बीग-बी को बधाई देना बिलकुल भी नहीं भुलते हैं। Amitabh Bachchan भले ही आज अपना 78 साल पूरा कर लिया हो मगर उनके अंदर आज भी वहीं फुर्ती दिखती है जब वो आपना कैरियर बॉलिवुड में शुरू किए थे। बीग-बी के फिटनेस को देखकर लोग दंग हो जाते हैं कि इस उम्र में भी इतने फिट और हैंडसम कैसे है। हम आपको बता दें कि 78 साल कि उम्र में लोग काम नहीं बल्कि घर पर आराम करते हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन अभी भी इस उम्र में 16 घंटों से ज्यादा काम करते हैं। इतनी उम्र ढल जाने के बाद भी अमिताभ बच्चन ने काम करना बंद नहीं किया है। वो अपने सेहत का बहुत ध्यान रखते हैं। उनके फिट रहने का कई राज है। अमिताभ अपने एक्सरसाइज से लेकर खाने पीने पर पूरा ध्यान रखते है।

Amitabh Bachchan नहीं करते हैं इन चीजों का सेवन
हर किसी को चॉकलेट और पेस्ट्री बेहद पसंद होती है। मगर अमिताभ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो इन चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करते हैं। इन सभी चीजों के अंदर अधिक मात्रा में फैट और कैलोरीज पायी जाती है। चॉकलेट के अंदर कई फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता हैं।
Amitabh Bachchan हर रोज करते हैं Workout

हम आपको बता दें की आज के समय में लोग व्यस्त जीवन के कारण वर्कआउट नहीं कर पते हैं मगर अमिताभ 16 घंटा काम करने के बाद भी वर्कआउट करना नहीं भुलते है। वो हर रोज जिम में समय देते हैं। फेमस फिटनेस ट्रेनर और डायटीशियन वृंदा मेहता से वो हर वक्त नया टिप्स लेते रहते है। अमिताभ का मानना है कि हर रोज योगा और वर्कआउट करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहते हैं।
चाय और कॉफी का भी सेवन नहीं करते हैं Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan चाय और कॉफी का सेवन नहीं करते है। वो पहले कॉफी पीते थे मगर अब वो कुछ समय से नहीं पीते हैं। कॉफी के अंदर कैफीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिसके वजह से उनके शरीर पर असर पड़ रहा था यह बात उन्होने अपने एक इंटरव्यू में बताया था।
Amitabh Bachchan नहीं खाते हैं नॉन वेज

अमिताभ बच्चन पहले नॉन वेज खाना पसंद करते थे, मगर अब उन्होने खाना छोड़ दिया है। अब वो केवल वेज खाना पसंद करते हैं। वेज खाने में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण अमिताभ अब केवल वेज खाने को पसंद करते हैं।
सुबह उठकर लेते हैं आंवले का जूस Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan हर रोज सुबह उठने के बाद दो ग्लास आंवले का जूस जरूर लेते हैं। उनको फास्ट फूड बिल्कुल पसंद नहीं हैं वो इन चीजों से दूर रहते हैं। वो रात में सोने से पहले दूध लेना पसंद करते हैं। साथ ही वो ग्रीन टी भी पीना बेहद पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 15: पहले एलिमिनेट में Sahil Shroff हुए घर से बाहर