Google Doodle: दुनिया भर में 22 अप्रैल को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी के प्रति लोगों में जागरुकता लाना है। ऐसे में गूगल भी आज अपने डूडल के जरिये जलवायु परिवर्तन को बेहद ही सुंदर तरीके से दर्शाया है। बता दें कि धरती को बचाने के लिए कई पर्यावरण प्रेमी मुहिम भी चला रहे हैं। पर पृथ्वी दिवस (Earth Day) पहली बार 22 अप्रैल 1970 में मनाया गया था।
Google Doodle ने सेलिब्रेट किया पृथ्वी दिवस (Earth Day)
गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से चार अलग-अलग स्थानों जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीनलैंड और अफ्रीका के जरिए धरती पर हो रहे बदलाव को दिखाया है। गूगल अर्थ टाइम-लैप्स इमेजरी का इस्तेमाल करते हुए डूडल हमारे ग्रह के चारों ओर चार अलग-अलग स्थानों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दर्शाता है। गूगल लिखा है- ‘जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से बचने के लिए अधिक स्थायी रूप से जीने के लिए अभी और एक साथ कार्य करना आवश्यक है।’

1970 में पहली बार मनाया गया था विश्व पृथ्वी दिवस
पहली बार 1970 में विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया गया था। अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण शिक्षा के लिए इस दिन की स्थापना की थी। इसे आज विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में जाना जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है कि, अधिक से अधिक लोगों को पृथ्वी पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ जागरूक किया जा सके। ताकि लोग अपनी धरती को बचाने के लिए खुद आगे आएं।

बता दें कि, 22 अप्रैल 1990 को अर्थ डे के बीसवें जन्मदिन पर 141 देशों में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था। आज यह पूरी दुनिया का एक अभियान ही नहीं बल्कि चिंता भी है कि इस घरती को रहने लायक कैसे रखा जाए। खास बात यह है कि विश्व पृथ्वी दिवस के दिन दुनिया के सक्षम और शक्तिशाली देश अपने मतभेदों को भुलाकर पृथ्वी को बचाने के लिए एक मंच साझा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: