हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। उन्हीं की याद में बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित नेहरू के बाल प्रेम के चलते ही इस दिन को देश के बच्चों को समर्पित किया गया।

गूगल ने भी अपने अंदाज में बाल दिवस मनाया और बधाई दी। गूगल ने बाल दिवस को लेकर डूडल बनाया है, जिसमें एक बच्ची को टेलिस्कोप की सहायता से अंतरिक्ष की देखते हुए दिखाया गया है।

इस डूडल की सहायता से गूगल ने यह दिखाने की कोशिश की है बच्चों के आगे पूरा ब्रह्मांड पड़ा है। ग्रह, रॉकेट और अंतरिक्ष की आकृतियों से सजा यह डूडल बच्चों की खोजी प्रवृत्ति को तो दर्शा ही रहा है साथ ही इस बात का भी संदेश देता है कि भविष्य भी इन्हीं बच्चों पर आधारित है।

Also Read:

बता दें स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 दिसंबर 1889 को हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे प्रेम से उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। बच्चों से लगाव के चलते ही उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।