Gold Rate: बाजार में सोने की चमक बनी बरकरार, चांदी के भाव में आई गिरावट

0
478
gold price
Jewelry market. Gold. Grain added

Gold Rate: पिछले कुछ दिनों से सरार्फा कारोबार में उठापटक का दौर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सोने की चमक लौट आई। राजधानी में 22 कैरट प्रति 10 ग्राम सोने का मूल्‍य 45,110 रुपये पहुंच गया। सोने के दामों में गुरुवार की बजाय आज 10 रुपये की तेजी देखने को मिली। दूसरी तरफ चांदी का भाव 61,000 प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर चला गया। इसके दामों में कल के मुकाबले 400 रुपये की गिरावट देखने को मिली।

gold rate
gold/silver rate

Gold Rate: क्या है 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर?

सोने की शुद्ध गुणवत्‍ता के लिए 24 कैरेट सोना (GOld) बेहतर माना जाता है। यही वजह है कि इसके लिए अधिकतम शुल्‍क भी वसूला जाता है। 24 कैरेट सोना सामान्‍यत : 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत तक शुद्ध होता है। वहीं 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

संबंधित खबरें: