Gautam Adani: भारत के प्रमुख उद्योगपति और अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी (Gauam Adani) दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में आ गए हैं। अभी तक आपने मुकेश अंबानी का नाम एशिया के सबसे रईस आदमी की सूची में देखा होगा, लेकिन अब गौतम अडानी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। वह एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।
Gautam Adani की संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार
ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index- Ranked list) के लेटेस्ट आकंड़ों के मुताबिक अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी सेंटीबिलियनायर की लिस्ट में शामिल हो गए है। सेंटीबिलियनायर उन्हें कहा जाता है कि जिनकी कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार होती है और गौतम अडानी की कुल संपत्ति भी 100 अरब डॉलर से पार हो गई है।
जिसके बाद अब अडानी एलन मस्क (Elon Musk) और जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के साथ इस क्लब में शामिल हो गए हैं। इस ग्रुप में आने वाले गौतम अडानी भारत के दूसरे भारतीय कारोबारी हैं। उनसे पहले रिलायंस इंडस्ट्री के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का नाम इस लिस्ट में था।
दुनिया में कौन किस नंबर पर देखें लिस्ट
पहले नंबर पर- टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) 273 बिलियन डॉलर के साथ सबसे धनी आदमी
दूसरे नंबर पर- एमेजॉन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं, जिनकी कुल संपत्ति 188 बिलियन डॉलर है।
तीसरे नंबर पर– फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) हैं, कुल संपत्ति 148 बिलियन डॉलर है।
चौथे नंबर पर- माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के सह संस्थापक तथा अध्यक्ष बिल गेट्स (Bill Gates), कुल संपत्ति 133 बिलियन डॉलर।
पांचवे नंबर पर- वॉरेन बफेट, कुल संपत्ति 127 बिलियन डॉलर।
छठे नंबर पर- लैरी पेज, कुल संपत्ति 125 बिलियन डॉलर।
सातवें नंबर पर- सर्गी ब्रिन, कुल संपत्ति 119 बिलियन डॉलर।
आठवें नंबर पर- स्टीव बालमेर, कुल संपत्ति 108 बिलियन डॉलर।
नौवें नंबर पर- लैरी एलिसन, कुल संपत्ति 103 बिलियन डॉलर।
दसवें नंबर पर- गौतम अडानी, कुल संपत्ति 100 बिलियन डॉलर
संबंधित खबरें: