‘गंगा विलास’ क्रूज पर यात्रा के लिए देना होगा इतना किराया, यात्रियों को मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं, जानें यहां…

0
104
Ganga Vilas
Ganga Vilas

Ganga Vilas: पीएम मोदी ने 13 जनवरी 2023 को वाराणसी में दुनिया की सबसे लंबी क्रूज का शुभारंभ किया। ये लग्जरी क्रुज भारत और बांग्लादेश के 5 राज्यों से होते हुए 27 नदियों से होकर 3200 किमी से अधिक की दूरी तय करेगी। इसका नाम ‘गंगा विलास’ रखा गया है। गांगा विलास क्रूज 62 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है। आज इस क्रूज में पहले 31 यात्री सफर करने वाले हैं जो 51 दिन की यात्रा पर हैं।

Ganga Vilas का कितना होगा किराया?

अगर किसी भा व्यक्ति को इसमें सफर करना है तो उसे एक दिन का किराया 50 हजार रुपये भरना होगा। इसका अर्थ है कि 51 दिन का सफर कोई करता है तो उसे 25 लाख रुपये इसके सफर के लिए भरने होंगे। इसके लिए बुकिंग यात्री वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। यह क्रू एक साथ में 5 यात्रा करवाएगा।

गंगा विलास में सुविधाएं

बता दें इस क्रू में स्पा सेंटर, जिम, लेक्चर हाउट और लाउब्रेरी भी बनाई गई है। इसके साथ ही 40 क्रू के साथी लोगों की सुविधा और मदद मुहैया करवाने के लिए मौजूद हैं। इस क्रू में 31 यात्रियों को एकदम फाइव स्टार होटल वाली सुविधा मिलने वाली है। इसके साथ ही जहाज पर लोगों को बोरियत न हो इसलिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत की भी सुविधा दी गई है। वहीं यह सीसीटीवी की निगरानी में हमेशा रहेगा।

संबंधित खबरें:

50 दिनों में 3200 किमी का शानदार सफर, 13 जनवरी को पीएम मोदी लग्जरी क्रूज ‘Ganga Vilas’ को दिखाएंगे हरी झंडी