Gandhi Jayanti 2022 Live: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 153वीं जयंती है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। रविवार को दिल्ली स्थित राजघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पीएम मोदी के अलावा कई नेता बापू के समाधि स्थल राजघाट पर पहुंच रहे हैं।
Gandhi Jayanti 2022 Live…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
वहीं बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) ने भी बापू जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एंटोनियो गुटेरेस महात्मा गांधी जयंती पर उन्हें याद करते हुए ट्विट कर लिखा कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम महात्मा गांधी के जन्मदिन और शांति, सम्मान और सभी के द्वारा साझा की जाने वाली आवश्यक गरिमा के मूल्यों का जश्न मनाते हैं। हम महात्मा गांधी के मूल्यों को अपनाकर और संस्कृतियों में काम करके आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने Mahatma Gandhi को पुष्पांजलि अर्पित की।
पेज अपडेट जारी है…