Fuel Price: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 26 वें दिन भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पहले पेट्रोल और डीजल दोनों की दरों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे दो सप्ताह में दरों में कुल वृद्धि 10 रुपये प्रति लीटर हो गई।
ईंधन खुदरा विक्रेताओं के मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 105.41 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की दर 95.87 रुपये प्रति लीटर है।मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर क्रमश: 120.51 रुपये और 104.77 रुपये है।स्थानीय कराधान के आधार पर देश भर में दरें और राज्य से अलग-अलग होती हैं।
पिछली वृद्धि में देश ने 22 मार्च को दर संशोधन में साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल की समाप्ति के बाद से ईंधन की कीमतों में 14 वीं बार बढ़ोतरी देखी गई।

Fuel Price: जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 105.45 | 96.71 |
नोएडा | 105.68 | 97.21 |
गुरुग्राम | 105.56 | 96.81 |
फरीदाबाद | 105.92 | 97.17 |
मुंबई | 120.51 | 104.77 |
कोलकाता | 115.10 | 99.81 |
चेन्नई | 110.83 | 100.92 |
लखनऊ | 105.23 | 96. 81 |
देहरादून | 103.71 | 97.32 |
(नोट- कीमत प्रति लीटर में दी गई हैं)
संबंधित खबरें
- Fuel Price: Petrol और Diesel के दामों में कोई फेरबदल नहीं, जानिये अपने शहर में क्या है? Rate
- PM On Fuel Price: ईंधन की कीमत पर गैर- BJP शासित राज्यों से बोले पीएम मोदी,” लोगों की भलाई के लिए VAT घटाइए”