केरल बाढ़ में सुरक्षाकर्मी लोगों को बचाने के लिए अपनी पूरी जी-जान लगा दे रहे हैं। ऐसे में वहां की जनता भी उनका शुक्रिया अदा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में एक घर से 17 अगस्त को प्रेग्नेंट महिला को रेस्क्यू किया गया था। अब कोच्चि के उसी घर की छत पर ‘Thanks’ लिखकर आभार व्यक्त किया गया है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल ही रही है।  तस्वीर में देखा जा सकता है कि मकान की रुफटॉप पर स्पष्ट रूप से बड़े सफेद अक्षरों में थैंक्स लिखा गया है। बता दें कि  केरल में आई भीषण बाढ़ के दौरान सेना के जवानों ने हजारों लोगों को नई जिंदगी दी है। अब लोग अपने-अपने तरीके से उनका शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं।

केरल में बाढ़ के कहर के बीच आम लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमें लगातार काम कर रही हैं। अभी तक लाखों लोगों को बाढ़ से रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू को लेकर राज्य से कई मार्मिक कहानियां भी सामने आ रही हैं। इसी तरह की एक घटना सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। दो तस्वीरों में एक घर की छत दिखाई दे रही है। इसी छत से सफेद रंग में थैंक्स लिखा हुआ है। घर के आसपास पेड़ लगे हुए हैं। इस फोटो को महज कुछ ही घंटों में 450 से अधिक बार रि-ट्वीट किया जा चुका है। वहीं, एक हजार से अधिक बार इसे लाइक किया गया है।

बता दें कि केरल में बाढ़ को लेकर केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई है। वहीं अन्य राज्य भी अपने-अपने तरफ से कुछ आर्थिक मदद केरल सरकार को पहुंचा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here