Femina Miss India 2022: अगर आपका मिस इंडिया बनने का सपना अभी तक अधूरा रह गया है तो आपके पास इस बार एक और मौका है। फेमिना मिस इंडिया 2022 के लिए ऑडिशन की प्रक्रिया शरू हो चुकी है। बता दें कि बीते साल भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी के चलते देश-विदेश के बड़े इवेंट्स या तो कैंसिल हो गए या ऑनलाइन आयोजित किये गए। वहीं फॉरएवर मिस इंडिया 2021 का आयोजन भी वर्चुअल ही आयोजित किया गया था। हालांकि इस साल मिस इंडिया 2022 वर्चुअली आयोजित किया जाएगा या नहीं यह तो समय ही बताएगा। लेकिन फेमिना मिस इंडिया 2022 के लिए ऑडिशन की प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू हो गई है। मिस इंडिया 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन लाइन्स खुल चुकी हैं। बता दें कि वर्ष 2002 की फेमिना मिस इंडिया नेहा धूपिया(Neha Dhupia ) इस सीजन की मेंटर(mentor) के रूप में रहेंगी।

Femina Miss India 2022 का फॉर्म कैसे भरे?
मिस इंडिया 2022 का फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले www.missindia.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जहां सभी नियमों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरना शुरू करें। बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2022 में भाग लेने के लिए आपकी उम्र 18-25 साल ही होनी चाहिए। मिस इंडिया बनने के लिए महिलाओं को 12वीं पास होना जरूरी है।

मिस इंडिया 2022 के लिए Height
आपकी लंबाई बिना हील्स पहने 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए। इसके अलावा आप सिंगल और अनमैरिड होने चाहिए, यानी जिन महिलाओं की शादी नहीं हुई है वही फेमिना मिस इंडिया 2022 में भाग ले सकती हैं। इतना ही नहीं तलाकशुदा महिलाएं भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकतीं।
संबंधित खबरें:
- पूर्व Miss India Universe Pari Paswan का दावा, “Cold Drink में नशे की दवा मिला कर बनाया Porn”, Raj Kundra का नाम आया सामने
- Miss World 2021 ग्रैंड फिनाले रद्द, Manasa Varanasi समेत 17 Contestant कोरोना संक्रमित