केरल के कोच्चि जिले में रहने वाला एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्चा एक बच्चे का पिता बन गया साथ ही महत्वपूर्ण बात यह है कि वह भारत में सबसे कम उम्र का पिता बनने वाला व्यक्ति बन गया। हालांकि उस बच्ची को जन्म देने वाली मां की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है जो की लड़के के मुताबिक चार साल उम्र में उससे बड़ी है। और इन दोनों के मिलन से एक बच्ची का जन्म हुआ है

बता दें यह मामला तब संज्ञान में आया जब इस अविवाहित लड़की ने बीते नवंबर में एर्नाकुलम नामक एक अस्पताल में इस नन्ही परी को जन्म दिया। जिसके बाद लड़की ने इस बच्चे के पिता का नाम उजागर करते हुए उस लड़के का नाम लिया जिसके पश्चात उस लड़के की पहचान जन्मी बच्ची के पिता के रुप में करने के लिए मेडिकल टेस्ट करवाया गया। द हिन्दू रिपोर्ट के अनुसार नवजात और लड़के का डीएनए टेस्ट करवाया गया जिसमें दोनों के बीच पिता पुत्री के संबंध की पुष्टी हुई है। हालांकि प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस(पास्को) ऐक्ट के तहत पिता के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

खबर के मुताबित दोनों नाबालिग लड़का और लड़की आपसे में रिश्तेदार है जो पड़ोस में रहते हैं।

जन्म के बाद लड़की ने लड़के पर बालात्कार का आरोप लगाते हुए उसपर केस दर्ज करवाया था जबकि लड़के ने अपने बयान में कहा कि लड़की ने उससे जबरन शाररिक संबंध बनाने की कोशिश की थी।

जिसके बाद पुलिस ने लड़की के खिलाफ भी पास्को ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन दोनों के नाबालिग होने के कारण किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

कोच्चि सर्कल इंस्पेक्टर जयकृष्णनन ने बताया कि ‘लड़के और लड़की के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार किया गया था और अभी दोनों पर जूवेनाइल ऐक्ट के तहत केस चल रहा है।’ उन्होंने बताया कि गुरुवार को डीएनए टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह लड़का ही बच्ची का पिता है और हम पॉक्सो ऐक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल करेंगे और कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  

इधर, मेडिकल टेस्ट आने के बाद से दोनों के माता-पिता और अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। वहीं लड़की के घरवालों ने लोक लाज के भय के कारण नवजात को अपनाने से इनकार कर उसे चाइल्ड लाइन अथॉरिटी को सौंप दिया है।

बता दें कि मेडिकल साइंस के अनुसार 12 साल उम्र को सेक्सुअली एक्टिव माना जाता है। इसलिए इस मामले को मेडिकल साइंस में इसे हैरानी से नहीं देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here