देश का दिल देश की राजधानी, दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकतंत्र को कुचला गया है। पीछले दो महीने से कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों ने 26 जनवरी के दिन शांतिपूर्ण तरह से ट्रैक्टर मार्च करने का वादा किया था लेकिन ये वादा झूठा साबित हुआ किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन की आंड में दिल्ली के दिल पर ऐसा वार किया है जिसकी गूंज विदेशी मीडिया में सुनाई दे रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकतंत्र का जश्न मनाया जाता है पर किसानों ने उस जश्न को गम के माहौल में बदल दिया पुलिस वालों के साथ पथराव किया लाल किले में जबरन घुस गए, 8 बसों और 17 अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
इस हिंसा में 100 से अधिक लोग घायल हैं वहीं 83 पुलिसकर्मी जख्मी हैं। ट्रैक्टर से करतब दिखाने के दौरान दिल्ल के आईठीओ पर एक किसान की मौत भी हो गई है। दिल्ली पुलिस हिंसा की जांच कर रही है साथ ही 20 से अधिक किसान नेताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है बाकी आरोपियों की तलाश सीसीटीवी फूटेज के जरिए जारी है।
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक से पहले 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी। इस बैठक में किसान उग्र आंदोलन को लेकर चर्चा करेंगे साथ ही किसान आगे का अपना रूख तय करेंगे।
दिल्ली में आईटीओ, क्नॉट प्लेस, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, मिंटो रोड, राजघाट रोड, लाल किला रोड और प्रगति मैदान में सड़कों को बंद रखा गया है। इसके अलावा बारापूला से उतरकर लोधी रोड की तरफ बढ़ने वाला रास्ता, दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ जाने वाला रास्ता और पुरानी दिल्ली की तरफ जाने वाला रास्ता भी बंद है।
रिपब्लिक डे पर दिल्ली में हुई ट्रैक्टर रैली में अचानक हिंसा की घटनाएं होने लगीं। जिसके बाद दिल्ली की सड़कों पर उग्र किसानों ने खूब हंगामा किया इस हंगामे का दोषी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को बताया जा रहा है।
योगेंद्र यादव ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, दीप सिद्धू और गैंगेस्टर से नेता बने लखा सिधाना ने पिछली रात सिंघु बॉर्डर पर भी किसानों को भड़काने की कोशिश की। योगेन्द्र यादव ने आगे कहा ‘इस बात की जांच होनी चाहिए कि किस प्रकार एक माइक्रोफोन के साथ दीप सिद्धू लाल किले तक पहुंच गया’। भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने भी दीप सिद्धू पर आरोप लगाते हुए कहा है ‘दीप सिद्धू ने किसानों भड़काया और उन्हें मिसगाइड किया।”
दिल्ली पुलिस ने 22 किसान नेताओं पर एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि करीब 100 के आसपास पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अब हुड़दंगियों की पहचान करने में जुटी है। सिंघु बॉर्डर के आसपास भी बुधवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभी यहां प्रदर्शनकारियों की संख्या कम हो गई है।
दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा के 3 जिलों सोनीपत, झज्जर और पलवल में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। ये बंद 27 जनवरी की शाम 5 बजे तक प्रभावी है। इस आदेश के अनुसार 2जी, 3जी, 4जी, CDMA, GPRS और सभी एसएमएस सेवाएं शामिल हैं। हरियाणा में डोंगल सेवाएं भी आज 5 बजे तक बंद रहेंगी।
बता दें कि दिल्ली एनसीआर में 26 जनवरी 2.30 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। सरकार के निर्देशानुसार पहले इसे रात 12 बजे तक बंद रखा गया था लेकिन बढ़ती हिंसा को देखते हुए 27 जनवरी शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहने की उम्मीद है।