बीजेपी या कांग्रेस सरकारें कर्जमाफी कर भले ही तारीफें बटोर रही हो, लेकिन कर्जमाफी का ये मरहम किसानों के घाव को भरने में नाकाम साबित हो रहा है। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक किसान ने कर्जमाफी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। किसान की मौत के बाद बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें:-  ‘जब तक मोदी किसानों का कर्ज माफ नहीं करते, हम उन्हें सोने नहीं देंगे’ : राहुल गांधी

दरअसल, खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में किसान जुवान सिंह पर 5 लाख से ज्यादा का कर्ज था। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पंधाना की तहसीलदार ने जाकर स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि कमलनाथ सरकार ने किसानों का दो लाख तक ही कर्जमाफ किया है।

ये भी पढ़ें:-  मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी किसानों की कर्जमाफी, साथ ही लिए दो और बड़े फैसले

मृतक किसान जुवान सिंह के बेटे ने बताया कि उसके पिता का नाम बैंक की डिफॉल्टर सूची में है। पिता के कर्ज का बोझ कम करने के लिए वह महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। इसी कर्ज के कारण लड़की वालों ने उसके भाई का रिश्ता तोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें:-   मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में कांग्रेस ने निभाया वादा, माफ किया किसानों का कर्जा

वहीं किसान की मौत के बाद अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। पंधाना से बीजेपी विधायक राम डांगोरे का कहना है कि कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी की बात तो कही है लेकिन उसमें कौन- कौन से किसानों का कर्ज माफ होगा यह स्थिति साफ नहीं है। लिहाजा विधानसभा में वे इस मुद्दे को उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here