Election Results 2022: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बहुत खराब प्रदर्शन किया और पंजाब में तो उनकी सरकार भी चली गई। जिसके बाद एक बार फिर पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

बता दें कि रविवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में वो अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पूरा चुनाव लड़ा गया था। जिसमें पार्टी की बहुत करारी हार हुई। वहीं राहुल गांधी ने भी यूपी में चुनाव प्रचार किया था।
Election Results 2022: 5 राज्यों में खराब प्रदर्शन
10 फरवरी से 7 मार्च तक चले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम गुरुवार को आए। जिसमें कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की 403 में से 2, गोवा में 40 में से 11, पंजाब में 117 में से 18, उत्तराखंड में 70 में से 19 और मणिपुर में 60 में से 5 सीट मिली हैं। साथ ही पार्टी के हरीश रावत, नवजोत सिंह सिद्धु, चरणजीत सिंह चन्नी जैसे बड़े चेहरे भी अपना चुनाव हार गए।

यूपी में मिली शर्मनाक हार को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा था कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।
यह भी पढ़ें:
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
- Election Results 2022 Live Updates: यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में फिर से लहराया ‘भगवा’, पंजाब में चली AAP की झाड़ू
- Election Results 2022 Live Updates: KRK बोले- हिंदुत्व का अभी भी है जलवा इसलिए खान एक्टरों की फिल्में होंगी सुपर फ्लॉप