भारत पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति Abdel Fattah El-Sisi, पीएम मोदी ने कहा-‘दोनों देशों के संबंधों को मिलेगा नया आयाम’

0
72
Abdel Fattah El-Sisi
भारत पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति Abdel Fattah El-Sisi

India-Egypt Talk: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी (Abdel Fattah El-Sisi) भारत पहुंच गए हैं। अब्देल फत्ताह अल सिसी इस साल नई दिल्ली के राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथी हैं। इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

Abdel Fattah El-Sisi
Abdel Fattah El-Sisi

Abdel Fattah El-Sisi: पीएम मोदी ने किया ट्वीट

मिस्र के राष्ट्रपति के भारत पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- “राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की आपकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बेहद खुशी की बात है। कल हमारी चर्चा के लिए तत्पर हैं।”

गौरतलब है कि इसी साल दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी एक साथ मनाई थी। भारत, मिस्र के साथ अपने राजनीतिक और सैन्य संबंधों को लगातार नए आयाम भी दे रहा है। इन्‍हीं बातों को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली की ओर से 2023 के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रित किया गया।मालूम हो कि पिछले वर्ष यानी 73वें गणतंत्र दिवस के मौके कोविड प्रोटोकोल को ध्‍यान में रखते हुए अतिथि के रूप में कोई विदेशी गणमान्य व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया था।

कारोबार के साथ आपसी संबंध होंगे मजबूत

प्राचीन सभ्‍यता और संस्‍कृति वाला मिस्र अरब जगत का सर्वाधिक आबादी वाला देश है। मिस्र अफ्रीका में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है। ऐसे में राष्ट्रपति अल सिसी के लिए रेड कार्पेट बिछाए जाने से ये संकेत मिलता है कि आने वाले कुछ सालों में दिल्ली-काहिरा संबंधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here