Dussehra Ravan Dahan 2022: दशहरा या विजयदशमी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कहा जाता है कि रावण दहन से व्यक्ति बुराइयों को खत्म कर अच्छाई की ओर बढ़ने की कोशिश करता है। हिंदू धर्म में दशहरे के पर्व का विशेष महत्व है। दशहरा या विजयदशमी का त्योहार शारदीय नवरात्रि के समापन के दसवें दिन मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इस दिन को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। आज पूरे देश में रावण दहन कर दशहरा मनाया जा रहा है, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में रावण दहन शुरू हो गया है।
यहां देखें रावण दहन की लेटेस्ट तस्वीरें
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली के राम लीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: