Delhi News: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से कूदी महिला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; देखें रूह कंपा देने वाला VIDEO

वीडियो में सीआईएसएफ के कर्मचारी महिला को छत के किनारे पर देखकर पीछे हटने के लिए कहते दिख रहे हैं।

0
238
Delhi News
Delhi News

Delhi News: दिल्ली मेट्रो के अक्षरधाम स्टेशन पर एक 25 वर्षीय महिला ने छत से कूदकर खुद को मारने का प्रयास किया, लेकिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने उसे बचाने की कोशिश की। बावजुद इसके लड़की की जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Delhi News: सीआईएसएफ के जवानों ने की बचाने की कोशिश

इस वीडियो में सीआईएसएफ के कर्मचारी महिला को छत के किनारे पर देखकर पीछे हटने के लिए कहते दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि उसने छत से कूदने से पहले कुछ देर इंतजार किया,तब तक सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मचारियों ने निचे कंबल बिछा दिया था। लेकिन लड़की नहीं मानी और नीचे छलांग लगा दी।

Delhi News
Delhi News

Delhi News: गुरुवार की घटना

दिल्ली मेट्रो के अधिकारी ने कहा कि एक सीआईएसएफ कर्मचारी ने लड़की को देखा और अन्य कर्मियों को सुबह 7.30 बजे के आसपास सूचित किया। कुछ लोग उसे छत के किनारे से पीछे हटने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह उनकी एक नहीं सुन रही थी। उन्होंने कहा कि जब वह नीचे कूदी, तो वह कंबल पर गिर गई। इस दौरान उसे हल्की चोट आई थी।

अधिकारी ने आगे कहा कि लड़की को गिरने के कारण उसके पैरों में मामूली चोटें आईं और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया था।

संबंधित खबरें…