Delhi COVID Guidelines: कोरोना के नए वेरिएंट Omicron के कारण दिल्ली में सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया था। साथ ही, कई चीजों पर प्रतिबंध भी लगाया गया था। शुक्रवार यानी 4 फरवरी को DDMA (Delhi Disaster Management Authority) की बैठक में इन सभी प्रतिबंधों को हटाने और साथ ही नाइट कर्फ्यू की समय-सीमा को एक घंटा कम करने का फैसला लिया गया है।
राजधानी में शिक्षण संस्थान के साथ-साथ जिम, रेस्तरां भी खोले जाएंगे, प्राइवेट दफ्तरों को भी पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। यह फैसला दिल्ली के सुधरते हालातों के मद्देनजर लिया गया है। दिल्ली में 21 जनवरी से 3 फरवरी तक दैनिक कोरोना मामलों में काफी गिरावट आई है।
Delhi COVID Guidelines: 7 फरवरी से खुलेंगे स्कूल
Delhi COVID Guidelines: दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट Omicron के कारण सभी स्कूलों, कॉलेजों आर शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। लेकिन सुधरते हालातों को देखते हुए इन्हें एक बार फिर खोला जा रहा है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को 7 फरवरी से खोला जा रहा है। वहीं, नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं 14 फरवरी से शुरू की जाएंगी। साथ ही, कालेजों को भी सोमवार से खोला जाएगा।

इन नियमों के साथ खुलेंगे Delhi School
- सभी छात्रों को स्कूल में Physical Classes अटेंड करने के लिए अभिभावकों द्वारा Sign किया हुआ NOC ले जाना अनिवार्य होगा।
- स्कूल जाकर Physical Classes अटेंड करना अनिवार्य नहीं होगा, Online Classes पहले की तरह चलती रहेंगी।
- स्कूल परिसर में सभी छात्रों के लिए Mask या Face Cover लगा कर रखना होगा और Social Distancing का भी पालन करना होगा।
- स्कूलों को Thermal Scanning का इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Delhi COVID Guidelines: हटाए गए कई प्रतिबंध
Delhi COVID Guidelines: DDMA की बैठक में और भी कई फैसले लिए गए है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू का समय अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। साथ ही, दिल्ली के रेस्तरां भी अब रात 11 बजे तक खुल सकते हैं, सभी जिम, स्विमिंग पूल भी अब से खोले जा सकते हैं। सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को पूरी क्षमता के साथ खोलने की भी अनुमति दे दी गई है।

संबंधित खबरें:
West Bengal Update: 3 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, जानिए और किन चीजों में मिली रियायत
School Reopen: इन राज्यों में फरवरी से खुल रहे हैं Educational Institution, देखें लिस्ट