Cyclone Asani Updates: चक्रवाती तूफान असानी (cyclone asani updates) आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। विशाखापट्टनम के चक्रवात चेतावनी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवात ‘असानी’ विशाखापट्टनम से लगभग 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है। आज रात तक इसके उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।
Cyclone Asani Updates: 10 हवाई उड़ानें रद्द
बता दें कि हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर और मुंबई सहित 10 उड़ानें चेन्नई हवाई अड्डे पर चक्रवात आसनी के कारण रद्द कर दी गईं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी।
फिलहाल, 16 किमी प्रति घंटे की गति के साथ यह तूफान पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि आंध्र प्रदेश के पास पहुंचकर ये तूफान अपना रास्ता बदल लेगा और बंगाल की खाड़ी के किनारे-किनारे ओडिशा की तरफ बढ़ेगा। हालांकि, असानी को आंध्र और ओडिशा पहुंचने में अभी देर है लेकिन इसकी आहट कई तटीय इलाकों में होने लगी है। मौसम विभाग ने 10-11 मई को आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तूफानी हवाओं के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान है कि बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में 90 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, हुगली और पश्चिम मिदनापुर जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई है।
चक्रवात का नाम “आसानी” क्यों?
बता दें कि तूफानों को नाम देने का चलन 1953 में अटलांटिक क्षेत्र में हुई एक संधि के साथ हुआ था। हिंद महासागर में इसकी शुरुआत 2004 से हुई थी। चक्रवातों के नाम विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ओर से रखे जाते हैं। ‘असानी’ चक्रवात की बात करें तो यह सिंहली भाषा का एक शब्द है।

इस चक्रवात का नाम असानी श्रीलंका ने रखा है। जिसका मतलब गुस्सा, आवेश या क्रोध होता है। हिंद महासागर में इसकी शुरुआत 2004 से हुई. चक्रवातों के नाम विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ओर से रखे जाते हैं।
संबंधित खबरें:
- Cyclone Jawad ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है, 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
- 17 अक्टूबर: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, पढ़ें दिन भर की तमाम बड़ी खबरें