अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती पर थरूर गुट ने लगाए गड़बड़ी के आरोप, दर्ज कराई लिखित शिकायत

इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष थे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए छठी बार चुनाव हुआ है।

0
101
Congress President Result: अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती पर थरूर गुट से लगाए गड़बड़ी के आरोप, दर्ज कराई लिखित शिकायत
Congress President Result: अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती पर थरूर गुट से लगाए गड़बड़ी के आरोप, दर्ज कराई लिखित शिकायत

Congress President Result: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को आज अपना नया अध्यक्ष मिलने वाला है। एक ओर जहां वोटों की गिनती जारी है, वहीं दूसरी ओर शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्री से की है। सलमान सोज ने तीन राज्यों पंजाब, यूपी, तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं।

Congress President Result: 24 साल बाद मिलेगा गैर गांधी अध्यक्ष

Congress President Result: अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती पर थरूर गुट से लगाए गड़बड़ी के आरोप, दर्ज कराई लिखित शिकायत
Congress President Result

देश की सबसे पुरानी पार्टी को 24 साल बाद अपना गैर गांधी अध्यक्ष मिलने जा रहा है। इस पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय ऑफिस में वोटों की गिनती जारी है और शाम तक नतीजों का ऐलान किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लेकर तमाम कांग्रेस के नेताओं ने वोट किया था। 9,915 में से 9,500 से ज्यादा डेलिगेट्स ने वोट किया था। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष थे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए छठी बार चुनाव हुआ है।

Congress President Result: कब-कब हुए चुनाव?

Congress President Result: अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती पर थरूर गुट ने लगाए गड़बड़ी के आरोप, दर्ज कराई लिखित शिकायत
Congress President Election: शशि थरूर
  • 1977 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिली थी, जिसके बाद देव कांत बरूआ ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे दे दिया था। इसके बाद के ब्रह्मानंद रेड्डी ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव में सिद्धार्थ शंकर रे और करण सिंह को हराया था।
  • 20 साल के बाद 1997 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में सीताराम केसरी ने शरद पवार और राजेश पायलट के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में जीत हासिल की थी।
  • साल 2000 में पहला मौका था जब किसी ने गांधी परिवार के सदस्य को चुनौती दी थी। इस चुनाव में सोनिया गांधी के खिलाफ जितेंद्र प्रसाद ने दावा ठोका था, जिसमें उन्हें करारी हार मिली थी। सोनिया गांधी को 7,400 से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि उन्हें केवल 94 वोट मिले।
  • सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सबसे लंबे समय के लिए रहने वाली एकमात्र नेता हैं। वह 1998 से इस पद पर हैं। हालांकि, 2017 और 2019 में राहुल गांधी ने इस पद को संभाला था।

यह भी पढ़ें: