देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में जहरीली हवा के साथ लोगों को अब सर्दी का सामना भी करना पड़ रहा है। 18 दिसंबर से दिल्ली में ठंड का कहर बढ़ गया है। साथ ही उत्तर भारत में भी कोहरे के साथ हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 24 घंटे के भीतर देश के अलग अलग हिस्सों में सर्दी और बढ़ सकती है। इस बीच राजधानी दिल्ली में इस ठंड के सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि पारे में और भी गिरावट हो सकती है।
19 दिसंबर को और गिरेगा तापमान
दिल्ली में ठंड की तस्वीरें सड़कों पर दिखने लगी हैं। लोग सड़क के किनारे जगह जगह आग तापते हुए दिख रहे हैं। समय के साथ साथ दिल्ली में और भी ठंड पड़ने वाली है। सड़क के किनारे रहने वालों के लिए कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आग ही सहारा है।
वहीं जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा ने मौसम को और भी ठंडा कर दिया है। IMD के मुताबिक 19 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर का तापमान और गिरेगा। पारा गिरने से अचल में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इन इलाकों में कोहरे का कहर बना रहेगा। आने वाले समय में शीतलहर भी तेजी चल सकती है।
छाया रहेगा हल्का कोहरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को भी सुबह मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे है।
दिल्ली के साथ साथ राजस्थान में भी ठंड का कहर बढ़ रहा है। IMD के अनुसार चुरू में आज 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। क्षेत्र में आज सुबह घना कोहरा देखा गया।
बता दें कि IMD ने शनिवार को हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान क्रमश: 7 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। उधर, कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही घाटी में अधिकतर जगह रात के समय तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। IMD के मुताबिक घाटी में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:
Delhi-NCR में प्रदूषण के हालात में नहीं है कोई सुधार, AQI 314 दर्ज किया गया
Delhi की हवा में नहीं हो रहा है सुधार, AQI 386 के पार