आम आदमी पार्टी की सहारनपुर से नोएडा तक चल रही जन अधिकार यात्रा का समामन हो गया। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के चार राज्य बनाए जाने की मांग की। सभा के दौरान उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर प्रदेश में संघर्ष करेगी। इसके अलावा सभा में उन्होंने पूर्व केंद्रीयमंत्री यशवंत सिन्हा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आग्रह भी किया।
नोएडा सेक्टर-46 में आम आदमी पार्टी की जन अधिकार यात्रा के समापन पर हुई सभा में इस दौरान हुई सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा व राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौजूद रहे। सभा के दौरान अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने बड़े आकार के कारण विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है।
इस सलिए यह जरूरी है कि उत्तर प्रदेश को चार राज्यों बांटने का समर्थन किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश को अवध, बुंदेलखण्ड, पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी संघर्ष भी करेगी। सभा में अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को आड़े हांथे लिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टी घोटालेबाज हैं।
सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने संबोधन में खुद को जनता का सेवक बताया। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का बाद में हूं लेकिन जनता का पहले हूं। जनता की पीड़ा देखने के बाद मैं हमेशा सच कहता हूं। यदि सच बोलना बगावत है तो हां मै बागी हूं। उन्होंने दिल्ली सरकार के शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कामों की सराहना भी की। युवाओं से कहा कि जो बेहतर काम करता हो उसका साथ देना चाहिए।