Chhattisgarh CM Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ में आज से ‘विष्णु’ राज शुरू हो गया है। विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। विष्णुदेव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों का भी शपथग्रहण हुआ है। अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। बता दें, मध्य प्रदेश की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी दो डिप्टी सीएम होंगे।
कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए सीएम?
छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय सांसद भी चुने जा चुके हैं। उनका नाम बीजेपी के जमीनी नेताओं में शुमार होता है। पार्टी के साथ ही संघ में भी उनकी गहरी पैठ मानी जाती है। सीएम पद के लिए नाम की घोषणा से पहले कई नेताओं को लेकर कयासबाजी की गई थी, लेकिन बाद में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई गई।
यह भी पढ़ें: