
Bypoll Election 2022 Results| LIVE Updates: मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान हुए वोटों की गिनती गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ आज नतीजे घोषित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर और कटौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुरहानी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां 5 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुए मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सपा उस सीट को बरकरार रख पाएगी जिसे मुलायम ने 1996 से अब तक पांच बार जीता है, जिसमें 2019 का लोकसभा चुनाव भी शामिल है। बीजेपी की जीत विपक्षी दल के लिए एक बड़ा झटका होगी, जिसने कुछ महीने पहले अपना गढ़ आजमगढ़ खो दिया था।
रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुस्त रहा, जहां पहले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का कब्जा था, जहां करीब 33.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बीच, कटौली खंड में 56.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पदमपुर निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में जहां 2.57 लाख मतदाताओं में से 81 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं सरदारशहर में 72.09 प्रतिशत, कुरहानी में 58 प्रतिशत और भानुप्रतापपुर में 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
डिंपल यादव ने 64 प्रतिशत वोटों की साथ मैनपुरी लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। आपको बता दें, यह गढ़ डिंपल यादव के ससूर मुलायम सिंह यादव का था।
Bypoll Election Results 2022 Live Updates:
ओडिशा के पदमपुर से बिजू जनता दल की बरसा सिंह बरिहा ने भाजपा प्रत्याशी को 42679 वोटों से हराया।
राजस्थान में सरदारशहर में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा ने 26, 852 वोटों से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को हराया।
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी ने 21, 171 वोटों से भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नीतम को हराया।
खटौली से राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मदन भइया ने 22,143 वोटों के अंतर से भाजपा को हराया।
बीजेपी ने जीता कुरहानी का किला, केदार गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुशवाहा को 3,649 वोटों से हराया।
रामपुर से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को 33 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।
उपचुनाव की तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने बढ़त हासिल कर ली है। डिंपल यादव ने 64 प्रतिशत वोटों की साथ मैनपुरी में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। आपको बता दें, यह गढ़ डिंपल यादव के ससूर मुलियाम सिंह यादव का था।
खतौली सीट पर RLD कैंडिडेट को बढ़त
मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा उपचुनाव में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है। इसमें रालोद आगे चल रही है। मदन भैया आगे हैं और भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी पीछे हैं। अब ईवीएम की काउंटिंग भी शुरू हो गई है।
आजम खां के गढ़ में बीजेपी आगे
समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते इस सीट पर उपचुनाव हुए है। वहीं अब सामने आ रहे शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकश सक्सेना लगातार आगे चल रहे हैं।
यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने बढ़त बनाई हुई है। यहां से बीजेपी ने शिवपाल के करीबी रहे रघुराज शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी यहां मुलायम के गढ़ में सेंध लगाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।
यूपी के विधानसभा उपचुनाव में रामपुर और खतौली सीट पर बीजेपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है। रामपुर अभी सपा का गढ़ है। हालांकि, अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। ऐसे में अभी इससे अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
समाजवादी पार्टी इन सीट पर आगे…
समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सदर और जसवंत नगर में बढ़त बनाई हुई है। समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी सीट बेहद महत्वपूर्ण है. इस सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं और इस वक्त के रुझानों के मुताबिक वो आगे चल रही हैं।
मतगणना की वीडियोग्राफी हो रही है
मतगणना के लिए प्रत्येक पंडाल में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस की गणना के लिए 28 टेबल लगीं। टेबल पर प्रत्येक उम्मीदवार का एक एक गणना अभिकर्ता मौजूद रहेगा। प्रत्येक पंडाल में वीडियोग्राफर मौजूद रहकर गणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे। सीसीटीवी कैमरे 360 डिग्री पर कवर करेंगे। पूरा गणना पंडाल सीसीटीवी की जद में रहेगा। मतगणना पूरी तरह निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रेक्षक मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
- Gujarat Election Result 2022 Live Updates: विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना शुरू, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट
- Himachal Pradesh Election 2022 Result| Live Updates: मतगणना शुरू, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट