By Elections: आजमगढ़-रामपुर-संगरूर लोकसभा समेत 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

By Elections: चुनाव आयोग के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। उत्‍तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीट जिन पर समाजवादी पार्टी का काबिज थी।

0
201
By Elections
By Elections

By Elections: तीन लोकसभा सीटों और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज यानी गुरुवार को मतदान हो रहा है। इन सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। सभी सीटों के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे।मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ वहीं पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है।दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान होना है।

चुनाव आयोग के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। उत्‍तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीट जिन पर समाजवादी पार्टी का काबिज थी। उन पर उप-चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है।

ये सीटें रामपुर और आजमगढ़ की हैं। जिन्हें क्रमश: आजम खान और अखिलेश यादव ने छोड़ा है। पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। ये सीट भगवंत मान के छोड़ने से खाली हुई है। इसके अलावा त्रिपुरा की 4 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दिल्ली, झारखंड और आंध्र-प्रदेश की विधानसभाओं के लिए भी एक-एक सीटों पर वोटिंग हो रही है।

by elections 3
By Elections in UP today.

By Elections: आजमगढ़ से किस्‍मत आजमा रहे भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटें काफी अहम हैं।इन सीटों को जीतने के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है।आजमगढ़ से भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ किस्‍मत आजमा रहे हैं। उनके पक्ष में कई अहम बीजेपी नेताओं ने रैलियां की। पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री ही उनके प्रचार में आजमगढ़ की सड़कों पर उतर आई। दूसरी तरफ रामपुर लोकसभा के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाला। रामपुर लोकसभा सीट से 6 उम्मीदवार जबकि आजमगढ़ से 13 प्रत्याशी आज भाग्‍य आजमा रहे हैं।दोनों लोकसभा सीटों के लिए 4234 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान स्थलों पर 291 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 40 जोनल मजिस्ट्रेट,10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 433 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती है।उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए केंद्रीय बलों को भी लगाया गया है।

By Elections: कोरोना गाइडलाइन का हो रहा पालन

उप चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया है। कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए मतदान स्थलों पर सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। दोनों सीटों पर उपचुनाव में 34.45 लाख मतदाता अपने मत का इस्‍तेमाल करेंगे।जिसमें 18.78 लाख पुरुष, 16.67 लाख महिला और 218 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं।
रामपुर लोकसभा सीट से 6 उम्मीदवार जबकि आजमगढ़ से 13 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों लोकसभा सीटों के लिए 4234 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

By Elections: समाजवादी पार्टी का गढ़ है रामपुर सीट

by elections 2
By Elections in UP today.

रामपुर लोकसभा क्षेत्र सपा की मजबूत गढ़ मानी जाती है।यहां लंबे समय से आजम खां का प्रभाव रहा है।ऐसे में पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव का जिम्मा आजम खां को ही सौंपा है।

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख से अधिक मतदाता हैं।जिसमें 50 प्रतिशत हिंदू मतदाता और करीब 49 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार आजम खां ने बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा को एक लाख नौ हजार 997 मतों के भारी अंतर से शिकस्‍त दी थी। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में आज सीधा मुकाबला सपा के आसिम राजा और बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी के बीच है। लोधी पूर्व में आजम खां के करीबी रह चुके हैं और उन्होंने हाल ही में बीजेपी का दामन थामा है।

By Elections: मतदान प्रतिशत गिरने की जिम्‍मेदार होगी पुलिस-आजम खां

by elections 4
By Elections in UP.

रामपुर उपचुनाव के बीच ही सपा नेता आजम खां ने पुलिस और प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। रामपुर में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, लेकिन उससे पहले आजम खां ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि मैं पूरी रात जगा रहा।

हमारे लोकसभा उम्मीदवार गंज पुलिस स्टेशन (पीएस), कोतवाली पीएस, सिविल लाइंस पीएस (रामपुर में) गए थे। कहा कि सबसे अभद्र व्यवहार गंज थानाध्यक्ष का रहा। हिंसा भी की।मतदान प्रतिशत गिरने की जिम्‍मेदार प्रशासन और राज्‍य सरकार होगी। यहां पुलिस की जीप और सायरन बज रहे थे।

वे लोगों को पुलिस स्टेशन में ले गए, उन्हें पीटा। मैंने कुछ मनी ट्रांसफर के बारे में भी सुना है,जोकि बेहद शर्मनाक है। इन आरोपों के बाद तंज कसते हुए कहा कि मैं अपराधी हूं, मानता हूं… तो मेरा शहर भी ऐसा ही माना गया है।वे जो चाहें कर सकते हैं, हमें सहना होगा,रुकना है तो झेलना पड़ेगा।

संबंधित खबरें