दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार रात एक इमारत ढह गई। इस दुर्घटना में कई लोग मलबे में दब गए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर NDRF की टीमें जुटी हैं। मलबा हटाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। अब तक इस हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि मलबे में कई लोग अब भी फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल पर सूत्रों ने बताया कि इमारत में घटना के समय करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। इनमें से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
मलबा हटाने में जुटे राहत टीमें
NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। अब तक 14 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। घटनास्थल पर बचाव कार्य पूरी तत्परता से किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों की मदद
इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सक्रिय रूप से शामिल हो गए हैं। वे मलबे को हटाने में NDRF और पुलिस की टीमों की मदद कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग दिया।
इमारत में तीन-चार परिवार रहते थे
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह चार मंजिला इमारत थी और इसमें तीन से चार परिवार रह रहे थे। इस इमारत में किरायेदार और मकान मालिक साथ रहते थे। मलबे में करीब 20 से 25 लोग दबे हुए थे। कुछ स्थानीय लोगों ने मलबे से फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद की, हालांकि कई लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं।