नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई एक बार फिर चर्चा में छाई हैं। वहज है ब्रिटिश वॉग मैगजीन, यूसुफजई ने अमेरिका की फैशन ब्रिटिश वॉग मैगजीन के लिए फोटोशूट किया है। इनकी हिजाफ में लिपटी हुई तस्वीरे इंस्टाग्राम से ट्विटर पर वायरल हो रही हैं। लोग हिज़ाब वाली इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच मैगजीन से बात करते हुए यूसुफजई ने एक ऐसा बयान दे दिता है जिसपर पाकिस्तान खफा हो गया।
मलाला यूसुफजई ने ब्रिटिश वॉग मैगजीन के दिए हुए एक इंटरव्यू में कहा कि, उनके माता-पिता ने अरेंज मैरिज की है, लेकिन वह शादी को इतना जरूरी नहीं मानती। मलाला ने कहा, ‘मुझे आज भी समझ में नहीं आता कि लोग शादी क्यों करते हैं। अगर आपकी जिंदगी में कोई व्यक्ति है, तो आपको शादी के कागजों पर हस्ताक्षर क्यों करने होते हैं। यह एक पाटर्नरिशप ही क्यों नहीं रह सकती?’ लोग इसे लिव-इन रिलेशनशिप के तौर पर देख रहे हैं।
इस बयान के बाद पाकिस्तानी जनता मलाला को ट्रोल कर रही है। वैसे आप को बता दें कि, मलाला अक्सर हिजाब में नजर आती हैं और उन्होंने फोटोशूट भी हिजाब में ही किया है। इस के साथ उनकी जन्मभूमि पाकिस्तान ही है।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी जनता मलाला को इस्लाम का पाठ पढ़ा रही है। कुछ लोग उन्हें औरत होने पर नसीहत दे रहे हैं बता रहे है कि, औरतों को कैसे रहना चाहिए..
हुसना नाम की एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर हुसना लिखती हैं, आपकी विचार धारा इस्लाम के खिलाफ क्यों होती जा रही है।
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह पश्चिमी दुनिया को प्रभावित करने के लिए है या फिर उन्हें शादी को लेकर जानकारी नहीं है।’
गौरतलब है कि, मलाला यूसुफजई को एक ताकतवर महिला के रुप में देखा जाता है। जिन्होंने 14 साल की उम्र में पाकिस्तान में लड़कियों को शिक्षित करने के लिए तालिबान से लड़ाई लड़ी। उन्हें गोली भी खानी पड़ी। मलाला आज लड़कियों को शिक्षित करने के लिए मलाला नाम का एक फंड भी चलाती है। बता दें कि, उनका जन्म पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में स्थित मिंगोरा शहर मे हुआ था। तालिबानी खतरे के कारण वह अब अमेरिका में रहती हैं।