उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राज्य में 24 घंटे के भीतर 26,780 नए मामले सामने आए हैं वहीं 300 से अधिक लोगों की जान चली गई। राज्य में कोरोना के चलते आम से खास सभी दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। अब कोरोना ने एक और भारतीय जनता पार्टी के विधायक की जान ले ली है। रायबरेली की सलोन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी का आज कोरोना के कारण निधन हो गया। वह बीते दिनों ही कोरोना संक्रमित हुए थे और उनका इलाज चल रहा था।

सलोन सीट से विधायक दल बहादुर कोरी एक सप्ताह पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सलोन में गम का माहौल है।

बीजेपी विधायक दल बहादुर कोरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 1990 में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए थे, वह दो बार जेल भी गए थे, इस दौरीन 1991 में उन्हें टिकट मिला, लेकिन वह चुनाव हार गए। हालांकि, दल बहादुर कोरी पहली बार 1996 में सलोन विधानसभा से विधायक बने और राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल में मंत्री बनाए गए।

बता दें कि, कोरोना की दूसरी लहर में बीजेपी के गई विधायक दुनिया को अलविदा कह चुके हैं इसमें औरैया से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर, लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव, बरेली के नवाबगंज से विधायक केसर सिंह गंगवार का भी कोरोना से निधन हो गया था। केसर सिंह गंगवार के निधन के बाद उनके बेटे ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर मोदी और योगी सरकार पर तंज कसा था।

बता दें कि, देश में कोरोना का कहर जारी है। सरकार के सामने कोरोना एक चुनौती बनकर आया है। सरकार समझ नहीं पा रही है कि, वे देश को बचाएं या देश की अर्थव्यवस्था बचाएं। लॉकडाउन को लेकर असमंजस बना हुआ है। हालांकि, राज्य सरकारें अपने यहां लॉकडाउन लगा रही हैं। इसमें वीकेंड लॉकडाउन शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में भी पांच दिन लॉकडाउन चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here